फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: अवैध कॉलोनी का निर्माण कर बेचे जा रहे थे प्लाट, चार भाईयों पर मामला दर्ज

Fri, 02 Jun 2023 03:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा पुलिस ने डीटीपी अशोक गर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बता दे कि चारों आरोपियों की ओर से लंबे समय से शमशाबाद पट्टी क्षेत्र में खेत की जमीन खरीद कर वहां पर अवैध रूप से कॉलोनी काटने के लिए वहां पर गलियाें का निर्माण किया गया है। 
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के शमशाबाद पट्टी क्षेत्र में बिना अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी काट रोड का निर्माण करने पर शहर थाना पुलिस ने चार भाइयों पर मामला दर्ज किया है। डीटीपी की तरफ से कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी आरोपियों ने अनुमति नहीं ली तो इसके पश्चात अब पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सी ब्लॉक निवासी रवि कुमार, सुशील कुमार, अशोक कुमार पुत्र हरचरण दास और राजेश कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस ने डीटीपी अशोक गर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बता दे कि चारों आरोपियों की ओर से लंबे समय से शमशाबाद पट्टी क्षेत्र में खेत की जमीन खरीद कर वहां पर अवैध रूप से कॉलोनी काटने के लिए वहां पर गलियाें का निर्माण किया गया है। आरोपियों ने गलियों के निर्माण के बाद अब लोगों को शहर से बाहर सस्ते दामों पर प्लाट भी बेचने शुरू कर दिए थे। हालांकि डीटीपी की तरफ से पहले भी आरोपियों को कई बार नोटिस जारी किया गया और इस क्षेत्र में पीला पंजा भी चलाया गया है। लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं माने तो अब पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें