फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: एक हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और चौकीदार गिरफ्तार, इंतकाल की एवज में मांगा सुविधा शुल्क

Tue, 21 Feb 2023 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सोमवार को विजिलेंस ने सुरजीत को पाउडर लगे दो 500-500 के नोट देकर पटवारी के पास भेज दिया। सुरजीत ने जैसे ही पटवारी को नोट पकड़ाए तो इशारा पाकर इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने पटवारी को काबू कर उसके हाथ धुलवाए तो लाल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के बडागुढ़ा क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने गांव बडागुढ़ा में राजस्व संबंधी कार्य के लिए रिश्वत लेते एक पटवारी और चौकीदार काे गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी इंतकाल की एवज में रिश्वत के लिए व्यक्ति को चक्कर कटवा रहा था।
विज्ञापन


गांव बीरूवालागुढ़ा निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसने कुछ वर्ष पूर्व भूमि बेची थी। इसका इंतकाल का कार्य करवाना था। इसके लिए वह कई दिन से पटवार भवन बडागुढ़ा के चक्कर काट रहा था। उसने बताया कि पटवारी रणधीर सिंह ने कहा कि कार्य करवाना है तो एक हजार रुपये सुविधा शुल्क देना होगा।

इस कार्य में चौकीदार कुलदीप सिंह ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद पटवारी ने उसे सोमवार को आने की बात कही। सुरजीत ने इसकी जानकारी विजिलेंस सिरसा के इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह को दी।
विज्ञापन


सोमवार को विजिलेंस ने सुरजीत को पाउडर लगे दो 500-500 के नोट देकर पटवारी के पास भेज दिया। सुरजीत ने जैसे ही पटवारी को नोट पकड़ाए तो इशारा पाकर इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने पटवारी को काबू कर उसके हाथ धुलवाए तो लाल हो गए। विजिलेंस पटवारी व चौकीदार दोनों को काबू कर पूछताछ के लिए सिरसा ले गई।

बताया जा रहा है कि पटवारी जींद का रहने वाला है जो पिछले करीब एक वर्ष से बडागुढ़ा में कार्यरत था। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से विजिलेंस व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की राजस्व विभाग पर पैनी निगाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें