फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा के गांव तख्तमल और चौटाला में NIA का छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Wed, 21 Dec 2022 10:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सिरसा में गांव तख्तमल और चौटाला में एनआईए ने छापेमारी की है। एनआईए ने इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व में रेड की है। टीम में करीब 10 अधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली और कालांवाली क्षेत्र के युवाओं के गैंगस्टरों के साथ संपर्क होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते एनआईए ने कालांवाली के तख्तमल और डबवाली के चौटाला में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई में काफी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। जिसके पश्चात एनआईए टीम अभी आगे की कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात को एनआईए के इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व में करीब 10 अधिकारियों की टीम सिरसा में पहुंची थी। टीम ने तख्तमल के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जगसीर सिंह जग्गा के घर छापा मारते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान जगसीर सिंह के घर से 315 बोर राइफल, 12 बोर बंदूक, 315 बोर कट्टा और 127 कारतूस बरामद हुए हैं।

वहीं टीम ने चौटाला में छोटू भाट के घर पर कार्रवाई करते हुए वहां दो वॉकी टॉकी, 32 बोर रिवॉल्वर और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि दोनों आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। एनआईए की टीम कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


डबवाली और कालांवाली क्षेत्र में गैंगस्टरों से संपर्क होने के कई मामले आ चुके है सामने  
सिरसा का डबवाली और कालांवाली क्षेत्र पंजाब के साथ लगता है। यहां के युवाओं के पहले भी गैंगस्टरों के साथ संपर्क होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब गैंगस्टरों का संपर्क तोड़ने के लिए एनआईए की ओर से छापा मार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान टीम के हाथ अवैध हथियार व कारतूस भी लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी अवैध हथियार व नशा तस्करी के आरोप में मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें