फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बेटे को फेंक दिया नाले में, मौत

Wed, 24 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
नवजात शिशु - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गांव अबूबशहर के राजीव गांधी सेवा केंद्र के नजदीक बने गंदे नाले में नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे ग्रामीण मंगा सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नाले में पड़े नवजात बच्चे पर पड़ी। सूचना पर एएनएम मौके पर पहुंची। उसने कन्या भ्रूण हत्या की रिपोर्ट देकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में एसएमओ एमके भादू तथा चौटाला पुलिस मौके पर पहुंचे। नवजात के साथ प्लेसेंटा भी था। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। बाल संरक्षण समिति तथा चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के निर्मल बिश्नोई तथा विकास कार्यकर्ता वीरपाल कौर ने भी स्थिति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई।

पुलिस ने स्वास्थ्य अधिकारी की देखरेख में शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। डॉ. एमके भादू, महिला रोग विशेषज्ञ अमरदीप कौर जस्सी, डॉ. राहुल जिंदल तथा डॉ. सुदीप गोयल ने जांच की। रिपोर्ट पेश की कि कन्या भ्रूण हत्या का मामला नहीं। शव बेटे का है। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। एसएमओ के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया है कि नवजात करीब 24 से 28 सप्ताह का था। जिसकी डिलीवरी 24 घंटे पहले हुई थी। बच्चे के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। ऐसे में साफ है कि डिलीवरी के समय इंस्ट्रूमेंट का प्रयोग नहीं हुआ। संभव है कि डिलीवरी करवाने के माहिर ने पहले संबंधित महिला को दवा दी। उसके बाद डिलीवरी करवाई।
विज्ञापन


इस तरह होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गांव अबूबशहर में वर्तमान में 82 एलिजिबल कपल हैं, जो बच्चे पैदा कर सकते हैं। ये कपल विभाग के पास रजिस्टर्ड हैं। नवजात की हत्या का मामला सामने आने के बाद विभाग ने उपरोक्त कपल की ट्रैकिंग शुरू कर दी है। आशा वर्कर ने घर-घर जाकर सर्वे शुरू कर दिया है। विभाग को संदेह है कि उपरोक्त महिलाओं में से ही किसी ने डिलीवरी करवाई है।
विज्ञापन


गांव अबूबशहर में गंदे नाले में नवजात को फेंककर हत्या करने का मामला सामने आया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-बलवीर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी, चौटाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें