फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे का मोबाइल किया चोरी, अपना भूला, लौट कर लेने चला आया

Tue, 09 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
दो युवक वीर सर्विस स्टेशन पर आए जिनमें से एक ने पंप कारिंदे से कहा कि उसने कीचड़ लगा कुर्ता साफ करना है जिस पर कारिंदे ने नल की ओर इशारा कर दिया जहां दोनों युवक मौका पाकर नल के साथ बने कमरे में घुस गए जहां उन्होंने कारिंदे का मोबाइल उठा लिया और दोनों बस स्टैंड की ओर रफू चक्कर हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान चोर युवक अपना मोबाइल वहीं भूल गया था जब वापस लेने आया तो कारिंदों ने उसे धर लिया तथा दूसरे युवक को भी बुला लिया जिसके बाद लोगों ने उन दोनों की खूब छित्तर परेड की। सूचना पाकर ओढां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर दोनों को लोगों के चंगुल से छुड़वाया और थाने ले आई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम किराड़कोट निवासी सुखबिंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह व मानखेड़ा पंजाब निवासी गगनदीप पुत्र राज सिंह बताते हुए कहा कि वे ओढां में अपने एक साथी के साथ आए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें