फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल मोबाइल वैन से सड़क किनारे फेंकी जीवनरक्ष्ाक दवाइयां

Sun, 06 Dec 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रही मेडिकल मोबाइल वैन से जीवन उपयोगी दवाइयां सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट की एक वैन गांव-गांव घूमकर बीमार लोगों को दवाइयां उपलब्ध करवाती है।

एक औषधिकारक, एक लैब तक्नीशियन व एक ड्राइवर पर आधारित यह टीम अपनी रिपोर्ट जिलास्तर पर स्वास्थ्य अधिकारी को देती है।

विगत दिवस इस वैन ने सिरसा जाते समय जीवन उपयोगी दवाइयों से भरा एक बड़ा थैला व कई अन्य पैकेट्स गांव उमेदपुरा के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिए थे।

पीछे कुछ दूरी पर आ रहे वाहन में सवार लोगों ने सरकारी सप्लाई की दवाई को फेंकने देखा और मामले की जानकारी मल्लेकां पुलिस चौकी को दी।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दवाइयां देखीं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घटना की जानकारी दी। ऐलनाबाद से डॉ. आर के दहिया ने मौके पर पहुंचकर उपरोक्त दवाइयां मल्लेकां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुपुर्द कीं। 
विज्ञापन


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूरजभान कंबोज ने ऐलनाबाद के प्रभारी चिकित्सक को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सड़क से दूर झाड़ियों में मिली दवाइयां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह थैला व अन्य पैकेट्स सड़क पर की बजाए सड़क के किनारे दूर झाड़ियों में पड़े हुए मिले थे। जिनमें अधिकांश दवाइयों की एक्सपायरी अगले वर्ष तक शेष थी, मगर कुछ दवाइयां एक्सपायर भी हो चुकी थीं। वहीं संबंधित कर्मचारियों ने  वैन का दरवाजा अचानक खुलने से सड़क पर गिरने की बात कही गई है।

प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि संबंधित औषधि कारक व लैब तक्नीशियन ने उन्हें बताया है कि उपरोक्त मोबाइल वैन का दरवाजा खराब था, इसलिए चलती वैन में अचानक दरवाजा खुलने पर दवाइयों का यह थैला नीचे सड़क पर गिर गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें