फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के प्रधानमंत्री का नाम बताअाे, 25 लाख रुपये मिलेंगे

Sat, 13 Aug 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
माेबाइल काॅलिंग - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का सही नाम बताने पर 25 लाख की लॉटरी निकलने के झांसे में आकर एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने शहर थाने में अपनी शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जन कल्याण नगर निवासी शंभू यादव दूध बेचने का काम करता है। कुछ दिनों पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने उसे बधाई देते हुए कहा कि आपने हमारे सवाल का सही जवाब दिया है, इसलिए आपको 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। यह बात सुनकर शुंभू यादव का दिमाग चकरा गया।

उसने उक्त शख्स से कहा कि कौन सा सवाल भाई साहब, मेरे से तो किसी ने कोई भी सवाल आज तक नहीं पूछा। शुंभू यादव का कहना है कि कॉल करने वाले ने जवाब दिया कि आपसे सवाल किया गया था कि देश का प्रधानमंत्री कौन है? आपने जवाब दिया नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री है। आपका जवाब बिलकुल सही है और सही जवाब देने पर आपको 25 लाख की लॉटरी निकली है।
विज्ञापन


कॉल करने वाले शख्स ने शुंभू यादव को अपनी बातों में पूरी तरह उलझा लिया। उक्त व्यक्ति ने उसे अपना अकाउंट नंबर देते हुए कहा कि 25 लाख की टैक्स राशि के रूप में 11 हजार रुपये चुकाने होंगे। 11 हजार रुपये खाते में जमा करवा दो 25 लाख तुम्हारे खाते में आ जाएंगे। शंभू यादव ने 11 हजार रुपये अकाउंट में जमा करवा दिए।

इसके बाद उसने अपना अकाउंट चेक किया लेकिन 25 लाख रुपये नहीं आए। इसके मोबाइल पर फिर से कॉल आई और उक्त शख्स ने उससे 25 हजार रुपये ओर जमा करवाने को बोला। इस बार शंभू ने रुपये जमा करवाने से पहले अपने दोस्त को सारी बात बताई। दोस्त ने उसे बताया कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो चुका है। जांच अधिकारी शलेंद्र कुमार का कहना है कि शंभू यादव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें