फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और फिरौती मामला : पंजाब में जाकर करने वाले थे फिरौती की डील

Sun, 26 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिमों से ही मांग डाली रिश्वत
विज्ञापन
एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी को खेल एसोसिएशन का प्रधान बनाने का झांसा देकर उसका अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े चारों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने  तीन आरोपियों मीरपुर निवासी उमा शंकर, आजाद विंद्र निवासी नेजाडेलाकलां, शक्ति नगर सिरसा निवासी अजय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पवन कुमार निवासी चतरगढ़पट्टी सिरसा को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से एक एयरगन, छुरी, चाकू, कुल्हाड़ी, कांपे सहित तेजधार हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ उपरांत इस मामले के मुख्य आरोपी एवं खेल कोच सोमवीर की गिरफ्तारी के लिए सिरसा में उसके कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त अधिकारी रोशन दास गणेश विहार सिरसा से आरोपी पंजाब क्षेत्र में ले जाकर उसके परिजनों से 10 लाख की डील पक्की करने वाले थे।
थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी को रिमांड पर लिया गया है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। कोच सोमवीर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें