फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: नशा तस्करों के अवैध निर्माणों पर चली जेसीबी, पंचायत की जमीन पर किए गए कब्जे भी ढहाए गए

Fri, 30 Sep 2022 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

अवैध रूप से पंचायत की जमीन पर किए गए कब्जे भी ढहाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
नशा तस्करों द्वारा बनाएं गए अवैध निर्माण को ढहाती जेसीबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सिरसा पुलिस गुरुवार को एक्शन में नजर आई। नशा तस्करी में शामिल लोगों और पंचायती जमीन पर कब्जा करने वालों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया गया। नशा तस्करों व आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों द्वारा अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जे हटाए गए। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गांव लुदेसर, ढुकड़ा, हंजीरा, राजपुरा कैरावाली, तरकांवाली व रुपाणा बिश्रोइयां में नशा तस्करों के अवैध रूप से बनाए गए निर्माण पर जेसीबी चलाकर ढहा दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई की गई है। गुरुवार को गांव लुदेसर में कुलदीप, ढुकड़ा में नरेश, हंजीरा में सुरेंद्र, राजपुरा कैरावाली में रवि, तारांवाली में सुनील व रुपाणा बिश्रोइयां में रिंकू व मदन के अवैध कब्जों को पर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहाया गया।

 

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़: हरियाणा में 13 तो पंजाब में माननीयों के खिलाफ 99 आपराधिक मामले विचाराधीन, हाईकोर्ट को दी जानकारी

 

जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है । उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण जमींदोज किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार मंजीत सिंह, बीडी पीओ युद्धवीर संधु, एसएचओ राजा राम, एसई पीओ हरीश कुमार, पंचायत सचिव चंद्रकांता, चौकी इंचार्ज जमाल राम कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज में फैल रहा नशा सभी के लिए चिंता का विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें