फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलते दो बच्चों को ट्रैक्टर ने कुचला, गंभीर

Sat, 26 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
होली खेलते बच्चे - फोटो : Bureau
विज्ञापन
होली पर हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ड्यूटी दे रही थी, वहीं नाबालिग ट्रैक्टर चला रहे थे। खुली जीप में सवार युवक डीजे बजा रहे थे। गलियों में हुड़दंग आम था। बठिंडा रोड की गली नंबर तीन में हुड़दंग के दौरान दो गंभीर रूप से घायल हो रहे। बठिंडा रोड पर रहने वाला एक नाबालिग ट्रैक्टर लेकर गली से गुजर रहा था। इसी दौरान गली में होली खेलते पंद्रह वर्षीय अर्शदीप कौर तथा छह वर्षीय रणवीर सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। रणवीर गुड़गांव का रहने वाला है। इन दिनों छुट्टियों में अपनी मौसी के घर आया हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें