फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा में नोहरे में उगा रखे थे अफीम के पौधे, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Feb 2024 05:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पूछताछ में दर्शन सिंह ने बताया कि उसके पास अफीम की खेती को लेकर कोई लाइसेंस नहीं है। इस पर पुलिस टीम ने नोहरे में लगाए गए सभी पौधों को उखाड़कर 2 प्लास्टिक के कट्टों में भरवा दिया। एक कट्टे का कुल वजन 12 किलो 400 ग्राम और दूसरे का कुल वजन 12 किलो 700 ग्राम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के कालांवाली क्षेत्र के गांव मांगेआना में एक व्यक्ति ने अपने मकान के साथ लगते नोहरे में अफीम के पौधे उगा रखे थे। क्राइम ब्रांच कालांवाली की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर नोहरे में उगाए हुए 25 किलो 100 ग्राम अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने नोहरे के मालिक दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दर्शन सिंह के खिलाफ मादक अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच कालांवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि एएसआई राजेंद्र सिंह मूंड की अगुवाई में टीम गांव मांगेआना में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने नोहरे में अफीम की खेती की हुई है।

इस पर पुलिस राजपत्रित अधिकारी बीईओ लक्ष्मण दास को साथ लेकर दर्शन सिंह के घर के साथ बने नोहरे पर पहुंची। नोहरे में गेट के साथ दाहिनी साइड दीवार के साथ कई पौधे लगाए हुए थे। जब जांच की तो ये पौधे अफीम के निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें