गांव कालांवाली के एक युवक के साथ मंगलवार को चार अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करने और गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया हैं। घायल युवक की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव कालांवाली के रूप में हुई है। घायल युवक को ओढां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर सिरसा रेफर कर दिया।
घायल राकेश के अनुसार कि वह सिंघपुरा की तरफ जा रहा था कि रास्ते में उसे कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट की। इसके बाद उन्होंनेे मारपीट करते हुए तख्तमल रोड पर ले जाकर उस पर फायर कर दिया, गोली उसकी टांग में लगी।
सूचना मिलते ही कालांवाली थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से घायल राकेश को ओढ़ां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद राकेश को सिरसा रैफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। वहीं इस संबंध में कालांवाली थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि घायल युवक बयान देने के काबिल नहीं है उसके बयान लेने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।