फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटर से छाप रहा था 500 के नोट, बाप-बेटे चला रहे थे बाजार में

Tue, 23 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
नकली नाेट - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नकली नोटों के  मामले में बड़ागुढा पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी चकेरियां निवासी गुरशरण सिंह ने पूछताछ के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए हैं जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को और धर दबोचा और उनके कब्जे से 26 हजार रुपये के नकली नोट व एक नोट बनाने की मशीन व नोट बनाने वाले स्पेशल कागजात भी बरामद की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को काफी जानकारी देते हुए अपने अन्य साथियों के नाम बताए हैं जिसके आधार पर बिकर उर्फ राजू फग्गू व चकेरियां निवासी लाभ सिंह को काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को उक्त आरोपियों के एक अन्य साथी सेखु पंजाब निवासी पवन कुमार की धर पकड़ हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लाभ सिंह निवासी चकेरियां से उसके घर से 19 हजार रुपये  के नकली नोट बरामद किए हैं तो वहीं बिकर उर्फ राजू से छह हजार रुपये व नकली नोट बनाने की एक प्रिंटर मशीन व नोट छापने वाले स्पेशल कागज भी बरामद हुए हैं।

इस तरह हुआ खुलासा
इस मामले में सबसे पहले पुलिस के हत्थे चढ़े गुरशरण सिंह से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उक्त नोट अपने चाचा लाभ सिंह से लाया था जिसके आधार पर पुलिस ने लाभ सिंह को धर लिया जिसने आगे अपने एक दोस्त बिकर सिंह का नाम बताते हुए कहा कि वह तो नोट बिकर सिंह से लेकर आता था जिसके बाद इस मामले में आगे से आगे खुलासे होते रहे। पुलिस ने लाभ सिंह को साथ लेकर बिकर को धर लिया जिससे नोट बनाने की मशीन बरामद हुई। बिकर सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसका एक दोस्त है पवन निवासी सेखु उन दोनों पर पहले भी पंजाब में नकली नोट चलाने का मामला दर्ज है। उसने बताया है कि पवन उससे पांच हजार पंजाब में चलाने के लिए ले गया है। इस मामले में अब पुलिस को पवन की तलाश है जो इस मामले में पुलिस को और अहम जानकारी मुहैया करवा सकता है।
विज्ञापन


बिकर है नोटों का कारीगर
इस मामले का मुख्य आरोपी बिकर है जो चकेरियां में अपने घर पर प्रिंटर से नोट बनाता था, जिसने आगे लाभ सिंह और उसके बेटे गुरशरण सिंह को नोट चलाने का जिम्मा दे दिया। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले दोनों पिता पुत्र को कमाई का ये शॉर्ट कट रास्ता पसंद आया और उन्होंने इस धंधे में इंट्री कर ली। उक्त पिता पुत्र बिकर से नोट लेकर बाजार में चलाते थे। आरोपी पिता पुत्र ने बताया है कि वे इस धंधे में कुछ दिन पहले ही लगे थे। तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस पंजाब निवासी पवन की तलाश कर रही है जिसके हत्थे चढ़ने के बाद ये पता चलेगा कि नेटवर्क पंजाब में कहां कहां फैला हुआ है।

इस मामले में तीन आरोपी हत्थे चढ़े हैं जिनसे 26 हजार रुपये की नकली करेंसी व एक मशीन व स्पेशल कागज बरामद हुए हैं। इस मामले का एक अन्य आरोपी पवन है जिसकी धर पकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।   
विज्ञापन

- दिनेश सांगवान, थाना प्रभारी बड़ागुढा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें