फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल विक्रेता से रुपयों से भरा बैग छीना

Sat, 05 Dec 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार देर रात सिरसा रोड पर मोबाइल फोन विक्रेता से बाइक सवार रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी की गई है पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश नरवाल ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। बैग में दो लाख रुपये नगदी और मोबाइल फोन थे।

जानकारी के अनुसार दीपक अरोड़ा की शहर के मुख्य बाजार में श्याम गुरु एसोसिएट्स के नाम से मोबाइल फोन की दुकान है।

वीरवार रात करीब दस बजे दुकान बंद कर वे अपने दो सहयोगी विजेंद्र कालड़ा और जतिंद्र सिंगला के साथ बाइक से अंबेडकर चौक स्थित अपने घर जा रहे थे।

दीपक ने दोनों को एक्सिस बैंक के पास उतार दिया और अकेला अंबेडकर चौक की ओर चल दिया। दीपक के अनुसार जैसे ही वह सिरसा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से कुछ आगे निकला तो उनकी मोटरसाइकिल का पीछा कर रहे बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उनके बराबर आए और उसके हाथ में लिया बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जब उसने अपनी मोटरसाइकिल से लुटेरों का पीछा करना चाहा तो उन्होंने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और पीछा करने पर जान से मारने की धमकी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शहर के चारों ओर नाकेबंदी कर लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी विकास कुमार, उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप बैनीवाल तथा पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी की गई थी और वाहनों की सघन जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

दीपक अरोड़ा ने बताया कि बैग में दिनभर की बिक्री के दो लाख दस हजार रुपये की नगदी, तीन मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड व दो चेकबुक तथा कुछ अन्य जरूरी कागजात थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें