फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का फिर कारण बने लावारिस पशु, दो बच्चों, महिलाओं सहित पांच की मौत

Tue, 23 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
कार एक्‍ससीडेंट112 - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हरियाणा सीमा से कुछ दूरी पर स्थित राजस्थान के गांव मानकसर-नगराना के बीच शुक्रवार देर रात एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक संगरिया तथा तपा मंडी (पंजाब) के निवासी थे। वह सालासर में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे संगरिया की ओर आ रही एक कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। कार सवार बुरी तरह से फंस गए। पीछे से आई एक बस में सवार लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। एक महिला तथा एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान संगरिया के वार्ड दस स्थित पटवारी मोहल्ला की जनकरानी (60), उसके दामाद तपामंडी (पंजाब) के गगनदीप (30) के रूप में हुई।

शेष पांच लोगों को उपचार के लिए हनुमानगढ़ टाउन स्थित राजकीय अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान गगनदीप की पत्नी नीरू (28), 11 माह की पुत्री कंशु ने भी दम तोड़ दिया। नीरू के एक साल के भतीजे गुनीत पुत्र प्रवीण सिंगला की भी कुछ देर बाद मौत हो गई। हादसे में घायल प्रवीण सिंगला (32) तथा उसकी  पत्नी पूजा (30) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को डीएमसी लुधियाना ले गए। लुधियाना में प्राथमिक उपचार के बाद प्रवीण सिंगला को छुट्टी दे दी गई। पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय अस्पताल से मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जनकरानी और उनके पोते गुनीतका संगरिया में जबकि दामाद गगनदीप, बेटी नीरु व दोहती कंशु का तपामंडी (पंजाब) में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। मृतक गगनदीप का तपामंडी में मेडिकल स्टोर है। गगनदीप तथा नीरू की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। पूरा परिवार सालासर में माथा टेकने के बाद कार पर घर लौट रहा था।

आवारा पशुओं के कारण हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पशुओं से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें सात लोग सवार थे। कार सड़क से नीचे उतरने के बाद पेड़ से टकरा गई। घायल बुरी तरह से उसमें फंस गए। जिन्हें राहगीरों व पीछे से आ रही एक बस में सवार लोगों ने बाहर निकालकर एंबुलेंस से हनुमानगढ़ पहुंचाया। हादसे की सूचना पर संगरिया पुलिस मौके पर पहुंची।

सालासर के बाद जाना था खाटू श्याम
दोनों परिवार शुक्रवार को सुबह सवा आठ बजे पंजाब निवासी गगनदीप की कार द्वारा संगरिया से रवाना हुए थे। शनिवार तथा रविवार को छुट्टी होने के कारण इनका कार्यक्रम सालासर के साथ-साथ खाटू श्याम तथा जयपुर जाने का था। लेकिन शाम को अचानक वे सालासर में ही माथा टेकने के बाद वापस चल दिए। इन लोगों ने अपनी प्लानिंग क्यों बदल दी, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें