फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल्लि से लूटी गई इनोवा गाड़ी सिरसा से हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लूटी इनोवा गाड़ी सिरसा से बरामद
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए सिरसा ने एक युवक को दिल्ली में पिछले वर्ष लूटी गई इनोवा कार सहित काबू किया है । आरोपी की पहचान बंसी कुमार निवासी नरेला दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी बंसी ये गाड़ी अपने दोस्त जोगेंद्र से मांगकर लाया था। पुलिस ने बंसी के खिलाफ लूट का माल इस्तेमाल करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए पुलिस शुक्रवार रात को दिल्ली पुल पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने फतेहाबाद की ओर से आ रही एक इनोवा गाड़ी को रुकवाया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली लेकिन उसमें कुछ प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। पुलिस ने गाड़ी के कागजात जांचे तो पता चला कि ये गाड़ी तो 16 नवंबर 2018 को पालम एयरपोर्ट के पास से लूटी गई थी। इसके बाद पुलिस कार चालक बंसी को हिरासत में ले लिया। बंसी ने बताया कि ये गाड़ी उसके दोस्त जोगेंद्र कुमार की है, वह तो उससे गाड़ी मांगकर लाया है। सीआईए इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी बिजेंद्र कुमार से 16 नवंबर 2018 को पालम एयरपोर्ट के पास कुछ बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश उसकी इनोवा गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे। पालम क्षेत्र थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया हुआ है। आरोपी बंसी ये गाड़ी अपने दोस्त से मांगकर लाया था। गाड़ी में लगी नंबर प्लेट फर्जी है। दिल्ली पुलिस गाड़ी मिलने के संबंध में सूचना दे दी गई है। वहीं आरोपी बंसी के खिलाफ लूटपाट का माल इस्तेमाल करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। शनिवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी बंसी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें