फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आया मौत का कारण, विसरा जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आया मौत का कारण, विसरा जांच के लिए भेजा
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव बाहिया में नवजात बच्ची की हत्या के आरोपों के बाद निकलवाए गए शव का शनिवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चलने पर विसरा लेकर जांच के लिए मधुबन भेजा है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद नवजात के शव को गांव में लाकर फिर से दफना दिया गया।
जानकारी के अनुसार एक अज्ञात शख्स ने गांव बाहिया में 16 जुलाई को एक नवजात बच्ची की हत्या करने के आरोप लगाकर 21 जुलाई को चाइल्ड हेल्पलाइन हेड ऑफिस में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने सीडब्ल्यूसी को पत्र भेजा। सीडब्ल्यूसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई के लिए रानियां थाना को पत्र भेजकर कार्रवाई के आदेश दिए। रानियां थाना प्रभारी दलेराम ने वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दफनाए गए शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
नवजात के शव का आज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कोई कारण पता नहीं चला है। जिसके चलते विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-पूनम, करीवाला चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें