फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान उतारकर हाथ धोने आंगन में गया था, पीछे से बोलेरो चोरी कर ले गया शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
गांव नुहियांवाली से शनिवार रात्रि घर से बाहर खड़ी बोलेरो चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और आरोपी को गाड़ी सहित काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी से अन्य घटनाओं बारे भी गहनता से पूछताछ कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गाड़ी मालिक शंकर लाल ने बताया कि वह शनिवार रात्रि गांव के ही मुखराम नामक व्यक्ति का कुछ सामान लेकर आया था। जब वह मुखराम के घर सामान उतारकर आंगन में हाथ धोने गया तो पीछे से अज्ञात व्यक्ति गाड़ी लेकर भाग गया। शंकर लाल के मुताबिक आरोपी इस घटना को महज तीन मिनट में ही अंजाम देकर फरार हो गया। शंकर ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई जगदीश कुमार ने पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए विभिन्न थानों में सूचना भेजी। पुलिस ने पीड़ित शंकर लाल के बयान पर रात्रि को ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले को लेकर गांव में फाइनेंस कंपनी से जोडक़र चर्चा चलती रही। पुलिस ने पीड़ित शंकर लाल से जब इस बारे पूछा तो उसने इससे स्पष्ट इनकार करते हुए भादरा क्षेत्र के एक युवक पर संदेह व्यक्त किया था। शंकर के अनुसार उक्त युवक नुहियांवाली में अपने ननिहाल में आया हुआ था, आरोपी अपराधिक प्रवृति का है। वह घटना के समय गांव में देखा गया था।
विज्ञापन

भादरा क्षेत्र से हुई गाड़ी बरामद
घटना के बाद पुलिस के अलावा पीड़ित पक्ष भी गाड़ी तलाशने के लिए देर रात तक अनेक क्षेत्रों में छानबीन करता रहा। रविवार दोपहर गाड़ी के भादरा क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस व पीड़ित पक्ष मौके पर पहुंचा। एसआई जगदीश कुमार ने बताया कि चोरीशुदा गाड़ी बरामद कर आरोपी रोशन लाल को काबू कर लिया है। सूत्रों के अनुसार उक्त युवक अपराधिक प्रवृति का है जो पहले भी चोरी जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी से चोरी व अन्य लूटपाट की घटनाओं बारे गहनता से पूछताछ कर रही है।

सामान उतारकर हाथ धोने आंगन में गया था, पीछे से बोलेरो चोरी कर ले गया शातिर
भादरा क्षेत्र से आरोपी बोलेरो सहित काबू, अन्य घटनाओं से भी उठ सकता है पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें