फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे बुलेट सवार से फायरिंग कर दो लाख छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव डिंग मंडी से गदली रोड पर अपने गांव डिंग मंडी लौट रहे बुलेट बाइक सवार एक व्यक्ति से बाइक सवार दो युवक फायरिंग कर दो लाख की नगदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। हालांकि बुलेट सवार ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर काफी दूरी तक युवकों का पीछा किया। लेकिन युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे। इसके बाद पीड़ित के बयानों पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में डिंग मंडी निवासी विनोद ने बताया कि वह रात्रि को अपने बुलेट बाइक पर डिंग मंडी से गदली रोड पर बनी ढाणी में जा रहा था। उसके पास बैग था, जिसमें दो लाख रुपए थे, जोकि वह मंडी से लेकर आया था। इसी दौरान गदली रोड पर रास्ते में बाइक सवार दो युवक खड़े थे। दोनों युवकों ने इशारा कर उससे बाइक रूकवा लिया। उसके बाइक रोकते ही एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे रुपयों से भरा बैग मांगा। उसने पहले बैग नहीं दिया। इस दौरान उनमें बैग छीनने को लेकर हाथापाई भी हुई। इसके बाद एक युवक ने उसे डराने के लिए हवाई फायर कर दिया। जिसके बाद वह डर गया और उसने बैग दोनों युवकों को दे दिया। इसके बाद युवक उसे पिस्तौल दिखाते हुए वहां से भाग गए। उसने तुरंत परिजनों को घटना बारे सूचित किया। परिजनों ने मौके पर आकर इस संबंधी पुलिस को अवगत करवाया। सूचना पाकर डिंग थाना प्रभारी राजकुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत वे टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। काफी दूर तक युवकों का पीछा करने का प्रयास किया गया। लेकिन युवक भागने में कामयाब हो गए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द लुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें