फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के पार्सल में मोबाइल की बजाए निकला नहाने का साबून

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के पार्सल में मोबाइल की बजाए निकला नहाने का साबुन
विज्ञापन

सिरसा। एक ऑनलाइन कंपनी के पार्सल में मोबाइल व लैपटॉप की बजाए नहाने के साबुन निकले। एक कोरियर कंपनी ने ये सामान ऑनलाइन मंगवाया था। इस मामले में कोरियर कंपनी के डिप्टी हेड ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बेगू रोड स्थित एक्सप्रेस सिरसा कोरियर कंपनी के डिप्टी हेड सज्जन कुमार ने बताया है कि लोगों की डिमांड पर उसने दिल्ली स्थिति एक ऑनलाइन कंपनी ऑफिस से अगस्त 2018 में 12 मोबाइल व एक लैपटॉप ऑनलाइन मंगवाया था। कुछ दिनों बाद कंपनी का पार्सल उनके पास आ गया। पार्सल खोलकर देखा तो मोबाइल के डिब्बे में नहाने के साबुुन निकले। सज्जन कुमार का कहना है कि वह पार्सल को लेकर कंपनी के ऑफिस गया और अधिकारियों को पार्सल दिखाए। कंपनी ने अपने रिकॉर्ड की जांच की तो इस नंबर के पार्सल में मोबाइल व लैपटॉप की डिलीवरी दर्शाई हुई मिली। सज्जन कुमार का कहना है कि कंपनी से पार्सल की डिलीवरी होने के बाद ये पार्सल जिन लोगों के हाथों से गया। उन्होंने ही पार्सल से मोबाइल व लैपटॉप निकालकर उसमें साबुन भर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कीर्ति नगर चौकी प्रभारी बलवान सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कंपनी का पार्सल किन-किन लोगों से होकर गुजरा। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्त में लिया जाएगा।
सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें