फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही युवती से छीना पर्स, मोबाइल निकालकर पर्स फेंककर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल जा रही युवती से छीना पर्स, मोबाइल निकालकर पर्स फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। चत्तरगढ़पट्टी रोड पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रही एक युवती का बाइक सवार युवक पर्स छीनकर भागे। जैसे ही युवती ने शोर मचाया तो युवक पर्स से मोबाइल निकालकर पर्स फेंककर भाग गए। पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में माखोसरानी निवासी सरोज ने बताया कि बीए करने के बाद वह कोचिंग कर रही है और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती है। रविवार शाम को वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर भागने लगे। जब उसने शोर मचाया तो युवक पर्स से मोबाइल निकालकर पर्स वहीं फेंककर भाग गए। आसपास के लोगों के आने पर उसने तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और युवकों का पीछा किया। लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सांय को बाइक सवार युवकों द्वारा महिला का पर्स छीनने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द युवकों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें