फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से चोरों ने नगदी व आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान से हजारों के आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। शहर के कीर्तिनगर क्षेत्र में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर हजारों रुपए की नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। आसपास के लोगों ने परिवार के लोगों को घटना बारे सूचित किया। जिसके बाद परिजन घर पहुंचे और अपने सामान की जांच। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कीर्तिनगर निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि 18 नवंबर से वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे। 25 नवंबर शाम को पड़ोस के लोगों ने मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो करीब 20 हजार रुपए की नगदी, एक सोने का लोकेट, 9 सोने के घुंघरु, एक चांदी की पाजेब की जोड़ी, एक चांदी का हार गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और कैमरों में फुटेज देखी। जांच अधिकारी दुर्गेशन ने बताया कि सांय को चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया गया है। फुटेज चैक की जा रही है। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें