फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक की उछलकर पुल से नीचे गिरने पर मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल दो युवकों को एसपी ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा-डबवाली रोड पर स्थित घग्गर पुल के निकट रविवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर घग्गर पुल से जा टकराई। बाइक के पुल से टकराने के बाद एक युवक उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। जबकि दूसरा रोड पर जा गिरा। पुल से नीचे गिरे युवक की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सिरसा के एसपी हामिद अख्तर किसी काम से डबवाली जा रहे थे। हादसे को देखकर उन्होंने तुरंत अपने सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी में उठाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार गांव पतली डाबर निवासी विनोद कुमार व बलविंद्र दोनों बाइक पर किसी काम से डबवाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घग्गर पुल के निकट उनकी बाइक सामने से आ रहे किसी वाहन के कट मारने के कारण अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। जिससे बाइक के पीछे बैठा विनोद उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। जबकि बलविंद्र वहीं पुल के साथ रोड पर जा गिरा। हादसा देखकर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसी दौरान सिरसा के एसपी हामिद अख्तर डबवाली की ओर किसी काम से जा रहे थे। हादसे को देखकर उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी में दोनों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया और स्वयं भी अस्पताल में पहुंच गए। अस्पताल में पहुंचने के बाद विनोद को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि बलविंद्र को भी काफी चोटें आई है। जिसका उपचार किया जा रहा है। उपचार करवाने के बाद ही एसपी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


इसी सप्ताह डीसी ने एक घायल युवक को पहुंचाया था अस्पताल:
सिरसा के उपायुक्त व एसपी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ वर्तमान में मानवता की सेवा को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि इसी सप्ताह सिरसा के उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने भी गांव खैरेकां के निकट एक घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया था। जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। दरअसल उपायुक्त डबवाली में 25 अगस्त को डबवाली में हुई सीएम की रैली के स्थल का जायजा लेने के लिए डबवाली गए हुए थे। रात्रि करीब आठ बजे वापस लौटते वक्त गांव खैरेकां के निकट एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसे उपायुक्त ने अपने सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी से अस्पताल में पहुंचाया था। लेकिन कुछ देर बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें