फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव हुमायूं खेड़ा में घर के बाहर बैठी दो महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हुमायूं खेड़ा निवासी करीब 22 वर्षीय पूनम पत्नी आजाद सिंह व प्रमिला पत्नी संदीप दोनों दोपहर पूनम के घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान रोड से अनियंत्रित होकर बाइक दोनों से जा टकराया। इस हादसे में दोनों महिलाओं को काफी चोटें आई। बाइक सवार भी गिर गया। बाद में बाइक उठाकर भाग गया। आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं को कन्हैया आश्रम की एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। जहां पूनम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि प्रमिला का अभी उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें