सिरसा। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में रानियां थाना पुलिस ने बाइक पर सवार मनजीत सिंह निवासी बरियाम सिंह थेड़ी को 18 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। वहीं, बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने बच्चन सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी आनंदगढ़ को 35 बोतल अवैध शराब के साथ उसी के गांव आनंदगढ़ क्षेत्र से काबू किया। आरोपी के खिलाफ बड़ागुढ़ा थाना में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा सदर डबवाली थाना पुलिस ने हरदीप सिंह पुत्र मीतू सिंह निवासी सैनाखेड़ा पंजाब को 24 बोतल देसी शराब के साथ बस स्टैंड चौटाला क्षेत्र से हिरासत में लिया। वहीं, शहर थाना सिरसा पुलिस ने कृष्ण पुत्र बृजलाल निवासी गौशाला मोहल्ला को 10 बोतल देसी सहित गोशाला मोहल्ला से काबू किया।