फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खड़ी कार और अन्य घरेलू सामान को संदिग्धावस्था में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली।
शहर के वार्ड नंबर-4 स्थित गली प्राइमरी स्कूल वाली में वीरवार रात्रि एक घर में खड़ी कार व अन्य घरेलू सामान में संदिग्धावस्था में आग लग गई। इस पर पीड़ित व्यक्ति ने कालांवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बलजिंद्र सिंह निवासी कालांवाली ने बताया कि घर में उसके माता-पिता रहते हैं जबकि वह उनसे अलग घर में रहता है। गत रात्रि करीब दो बजे उसकी मां का फोन आया कि उसके घर में खड़ी कार व पेटी में पड़े कपड़ों और बिस्तरों को आग लग गई जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से बुझाया गया। आगजनी की इस घटना में कार पूरी तरह से नष्ट हो गई। उन्होंने उक्त मामले की सूचना कालांवाली पुलिस को दे दी जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से जानकारी एकत्रित की। इसके अलावा फिंगर प्रिंट टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधी तथ्य जुटाए। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि उक्त मामले को लेकर उनके पास शिकायत आई है। पुलिस पे अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


घर में खड़ी कार और घरेलू सामान में लगी आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें