दुकान की छत उखाड़ कर नकदी चुराई
मंडी अटेली। अटेली कस्बे के पुराने बस स्टेंड पर वीरवार रात्रि को चोरों ने एक जनरल स्टोर की दुकान की छत को तोड़कर नकदी चोरी कर ली है। कस्बे में बार-बार ताले टूटने की घटना और पुलिस की अनदेखी से लोगों में रोष है।
दुकानदार मालिक सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुराने बस स्टेंड पर आईबा बाजार स्थित जनरल स्टोर की दुकान बंद करके गया था। शुक्रवार सुबह उसका भाई दुकान पर पहुंचा तो दुकान का सामान बिखरा हुआ था। उसने दुकान के पीछे की तरफ देखा तो चोरों ने छत के हिस्से को उखाड़ा हुआ था और गल्ले से दो 10 रुपए की गड्डी और कुछ खुले पैसे गायब थे। इसके अलावा चोर काजू और बादाम के पैकेट भी उठा लेे गये थे। सूचना पर थाना प्रभारी रामस्वरूप मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। बता देें कि अटेली कस्बे में पिछले 9 दिनों में यह 7 वी घटना है। स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की अनदेखी से रोष बना हुआ है। वही कस्बे के लोगों का आरोप है कि अटेली थाने के पुलिस कर्मचारी गश्त नहीं करते। इस वजह से ये घटनाएं हो रही हैं। वहीं थाना प्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि पुलिस बराबर गश्त करती है। कस्बे के लोगों द्वारा चौकीदारी की तैनाती के लिए अनेक बार कह चुके हैं।