सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
ओढां। गांव कर्मगढ़ में मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार गांव कर्मगढ़ निवासी 23 वर्षीय भीम सिंह खेत मजदूरी करता था। मंगलवार शाम वह बाइक पर सवार होकर खेत की तरफ जा रही था कि रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भीम सिंह को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करके इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। दोपहर बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।