चोरी की नीयत से पीरखाने में घुसे व्यक्ति को पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। गांव झोरडरोही मेें चोरी की नियत से पीरखाने में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव का कृष्ण कुमार नामक युवक पीरखाने में चोरी की नियत से घुस गया। आहट पाते हुए सेवादारों ने उसे काबू कर पुलिस को सूचना दी। हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।