बाइक सवार युवक से बाइक सवार ही छीन ले गए मोबाइल
डबवाली। शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित आदर्श नगर निवासी राकेश कुमार नामक युवक से बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर भाग गए। युवक ने काफी शोर भी मचाया। लेकिन तब तक युवक भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सांय को वह बाइक लेकर किसी काम से बाजार में गया हुआ था। इसी दौरान उसके पास किसी का फोन आया। जब वह बाइक रोककर फोन सुनने लगा। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भाग गए। उसने काफी शोर भी मचाया। लेकिन तब तक युवक भागने में कामयाब हो गए।