फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से साढ़े 9 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार से साढ़े नौ ग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला की सीआईए डबवाली पुलिस ने बीती रात्रि जिलाभर में चले नाइट डोमिनेशन के दौरान कस्बा ऐलनाबाद के उद्यम सिंह चौक क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 9.5 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान भाग सिंह उर्फ बग्गा निवासी दया सिंह थेहड़ तलवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के कब्जे से हेरोइन व मोटरसाइकिल बरामद कर हेरोइन सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर ऐलनाबाद थाने में दो लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए स्टॉफ के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान भाग सिंह को 9.5 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें