फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका लूटने का प्रयास, एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेका लूटने के कोशिश, 1 काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चोपटा। खंड के गांव साहुवाला द्वितीय में बीती रात को शराब ठेके पर लूट का प्रयास किया गया। चोपटा पुलिस ने एक आरोपी को गाड़ी के साथ काबू किया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ लूट की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव शाहपुरिया निवासी भरत सिंह पुत्र छबीलाराम ने बताया कि वह साहुवाला द्वितीय में शराब ठेके पर कार्य करता है। बृहस्पतिवार रात को तीन युवक मारुति ऑल्टो कार पर सवार होकर ठेके पर आए और लूट का प्रयास किया। कारिंदे ने इसकी सूचना चोपटा पुलिस थाने में दी। सूचना के तुरंत बाद चोपटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर तीनों युवक कार में सवार होकर भागने लगे तभी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो युवक कार से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। वहीं एक को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया। काबू किए गए युवक की पहचान दड़बाकलां निवासी मांगेराम के रूप में हुई है। वहीं भागने वाले युवक विक्रम उर्फ टारजन निवासी साहुवाला द्वितीय व विक्की उर्फ विकास निवासी दड़बाकलां के रूप में हुई है। तीनों युवकों के खिलाफ चोपटा पुलिस ने लूट के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
ठेके के कारिंदे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ऑल्टो कार दिखाई दी। जिसे रोकना चाहा तो आरोपियों ने उसे रोका नहीं और कार को गांव के जोहड़ की तरफ ले गए। पीछा करने पर कार सवार एक युवक को काबू कर लिया। लूट के प्रयास का केस दर्ज कर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
कर्ण सिंह, चौपटा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें