अज्ञात वाहन गाय फेंक हुआ फरार, एक की मौत
कालांवाली। शहर के नजदीक ओढां रोड पर वीरवार सुबह अज्ञात गाड़ी चालक चलती गाड़ी से दर्जन भर गायों को सड़क पर फेंककर फरार हो गया। इससे एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गाय घायल हो गईं। जिन्हे गोरक्षा दल के सदस्यों नेे घायल अवस्था में नंद बाबा गो सेवा अस्पताल में भर्ती करवाया।
गोरक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि बीती रात उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गो तस्करी के लिए पंजाब से गायों का ट्रक भरकर ले जाया जा रहा है, जिसकी सूचना पर वे ओढ़ा रोड पर गश्त पर थे। जिस दौरान उन्हे ओढ़ा रोड पर रास्ते में एक गाय मृत अवस्था में मिली जबकि करीब आधा दर्जन गाय घायल अवस्था में मिली। जिनमें से तीन गायों को घायलावस्था में नंद बाबा गो सेवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि कई गाय जख्मी हालत में खेतों में घुस र्गई। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि उक्त मामलें में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसी प्रकार की गौ तस्करी नहीं होने दी जाएगी।