फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 नशीले कैप्सूल सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। थाना सदर सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव मंगाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से नशे के 90 कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गुरमुख सिंह निवासी मंगाला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना सदर सिरसा के सहायक उप निरीक्षक जगमीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गांव मंगाला क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से नशे के 90 कैप्सूल बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें