कुरुंगावाली में प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर दी जान
रोड़ी। क्षेत्र के गांव कुरंगावाली में एक प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय पूजा रानी व 20 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। शवों के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह के घर के आंगन में नीम का पेड़ लगा हुआ है। परिवार के सदस्य जब सुबह उठे तो पेड़ पर पूजा और कृष्ण के शव फंदे पर लटके हुए मिले। बताया जाता है कि कृष्ण गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी करता था और पूजा आठवीं की पढ़ाई के बाद घर पर रहती थी। दोनों ही परिवार दिहाड़ी मजदूरी करने वाले है। रोड़ी थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल लाया गया है। फिलहाल किसी भी परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।