फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के दानपात्र से 3 हजार की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के दानपात्र से तीन हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। चोरों ने क्षेत्र के गांव सकताखेड़ा में स्थित गुरु जंभेश्वर मंदिर के ताले तोड़कर चोर दानपात्र में से 3 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह मंदिर के पुजारी को घटना बारे पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 24 नवंबर की रात्रि को मंदिर को बंद कर घर चला गया। सुबह मंदिर लौटा तो गेट के और अंदर दानपात्र का भी ताला टूटा पड़ा था। दानपात्र में करीब 3 हजार रुपए की नगदी थी। उसने तुरंत मंदिर कमेटी के सदस्यों व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि सुबह चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें