घर में घुसकर अधेड़ ने की मासूम से छेड़छाड़
सिरसा। क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति पर पड़ोस में ही रहने वाली 10 साल की बच्ची से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय किशोरी ने बताया कि सोमवार शाम उसके परिजन बाजार में गए हुए थे। घर में वह अकेली थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में ही रहे वाला 50 वर्षीय मोरधवन घर में आया और उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब उसके माता-पिता घर आए तो उसने पूरी कहानी बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।