फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूड़े से भरी ओवरलोडिड ट्राली का हुक टूटने से पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तूड़े से भरी ओवरलोडेड ट्राली का हुक टूटने से पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
विज्ञापन

ओढां। मंगलवार मध्य रात्रि गांव चोरमार के निकट तूड़े से भरी ओवरलोडेड ट्राली का हुक टूटने से हुई दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव खुईयांनेपालपुर निवासी महावीर तूड़े का काम करता था। महावीर मंगलवार रात को वह अपने 2 भतीजों पवन व विक्की के साथ तूड़े से भरी ट्राली पंजाब में बेचने जा रहा था। गांव चोरमार व मिठड़ी के मध्य अचानक ट्राली का हुक टूट गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुस गया। हादसे के बाद ट्राली पर बैठे पवन व विक्की ने ट्रैक्टर के नीचे दबे महावीर को मशक्कत केे बाद बाहर निकाला। लेकिन वह तब तक दम तोड़ चुका था। सूचना पाकर ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए यातायात सुनिश्चित करवाया। इस दुर्घटना में गनीमत ये रही कि उस समय कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा और भी नुकसान हो सकता था। हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे विक्की के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने कहा कि तूड़े से भरे वाहन न केवल यातायात नियमों की अवहेलना करते हैं अपितु दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें