फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की तोड़फोड़ व फायरिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर की तोड़फोड़ व फायरिंग, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। शहर के हिसार रोड स्थित फ्रेंडस कॉलोनी निवासी एक विधवा महिला ने फतेहाबाद निवासी एक व्यक्ति पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंडस कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र कौर व उसके पति के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा है। दोनों 21 अगस्त की रात्रि को उसके घर में घुस आए और उसके घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं दोनों ने डराने के लिए उसके घर में फायर भी किया। वे जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए। डर के मारे पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन उनकी बार-बार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसने बुधवार को चौकी में शिकायत दी। जांच अधिकारी ईएएसआई सत्यवान ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें