चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मादक पदार्थ निरोधक स्टॉफ ने दो आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव भिगान निवासी दीपक व रोहित के रूप में हुई है। आरोपियों को मुख्य सिपाही अनिल कुमार की टीम ने कुमासपुर चौक जीटी रोड से काबू किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बाइक को तीन माह पहले जिमखाना क्लब सेक्टर-7 सोनीपत से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।