डिंग थाना पुलिस ने भगोडे़ को किया गिरफ्तार
सिरसा। जिला की डिंग थाना पुलिस ने वीरवार को एक पीओ (भगोड़े )को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रणवीर उर्फ राणा पुत्र जीवन सिंह निवासी भावदीन के खिलाफ मारपीट व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना डिग़ मे अभियोग दर्ज हुआ था। उसे इस मामले में 27 नवंबर 2017 को सिरसा अदालत द्वारा पी ओ घोषित किया गया। आरोपी रणवीर के खिलाफ धारा 174ए के तहत थाना डिंग में एक और अभियोग दर्ज किया है। पकड़े गये आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।