फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रानियां। गांव संतनगर के एक घर से 38 बोर का एक लाइसेंसी रिवाल्वर व छह हजार रुपये की नगदी चुराने के मामले में रानियां थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए मामले को सुलझा लिया है। रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में घटना के एक आरोपी मनदीप सिंह निवासी संतनगर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी मनदीप सिंह से पूछताछ कर घटना के दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पकडे़ गये आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान चोरी शुदा लाइसेंसी रिवाल्वर व नगदी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें