फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर 44 लोगों से ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण दिलाने के नाम पर 44 लोगों से ठगे 88 हजार रुपये
विज्ञापन

ओढां। गांव जंडवाला-जटान में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर दो युवक 44 लोगों को 88 हजार रुपये की चपत लगाकर फुर्र हो गए। पीड़ित लोग शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी लोगों के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जंडवाला-जटान निवासी गुरप्रीत कौर, संतोष, गुरमीत कौर, जगदीश सिंह, राकेश कुमार, दल सिंह व केवल सिंह ने बताया कि उनके गांव की कुलविन्द्र कौर नामक महिला गांव चोरमार में कपड़े की दुकान चलाती है। महिला ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोगों को रोजगार चलाने के लिए एक लाख रुपये का ऋण दिया जा रहा है। कुलविन्द्र कौर द्वारा संपर्क करने के बाद ऋण वितरण करने वाले दो युवक गांव मेें पहुंचे। शिकायत कर्ताओं के अनुसार उक्त युवकों ने गांव में 4-5 दिन तक लगातार आकर लोगों के साथ बैठकें करते हुए उनके दस्तावेज लिए और उनसे ऋण लेने का कारण भी पूछा। आरोप है कि उक्त लोगों ने कहा कि उन्हें शीघ्र ही एक लाख रुपये का ऋण दे दिया जाएगा। उक्त लोगों ने 2300 रुपये हर माह किश्त भरने का शेड्यूल बनाते हुए कहा कि ये ऋण उन्हें 4 वर्षों में ब्याज सहित एक लाख 10 हजार रुपये भरना होगा। दोनों युवकों ने 44 लोगों के खाली फार्म पर हस्ताक्षर व अंगूठे लगवाते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य का एसबीआई की बस स्टैंड के निकट सिरसा शाखा में खाता खोला जाएगा, जिसके लिए प्रति सदस्य 2 हजार रुपये लगेंगे। 44 लोगों ने महिला कुलविन्द्र कौर के पास 88 हजार रुपये जमा करवा दिए। उक्त युवकों द्वारा बुलाए जाने पर 6 सदस्य कुलविन्द्र कौर के साथ सिरसा एसबीआई बैंक मेें पहुंचे।
विज्ञापन

बाउचर पर हस्ताक्षर करने की बात कहकर हो गए फुर्र
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उक्त दोनों युवक बैंक के अंदर ही मौजूद थे। एक युवक ने 88 हजार रुपये की नकदी लेते हुए कुलविन्द्र कौर से बाउचर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। इसी दौरान मौका पाकर दोनों युवक रफूचक्कर हो गए। जब लोगों को माजरा समझ में आया तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उक्त लोगों ने बैंक मैनेजर से पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तो है लेकिन उसकी राशि 6 माह बाद मिलती है। मैनेजर ने कहा कि बैंक से किसी भी कर्मचारी ने उनसे पैसे नहीं लिए हैं और न ही कोई कर्मचारी उनके गांव में गया।
कोट्स
--------------
मैंने तो ऋण संबंधी चर्चा सुनकर चोरमार के एक व्यक्ति से उक्त युवकों का नंबर लिया था। जिसके बाद उक्त युवक 4-5 दिन तक गांव में आते जाते रहे। मैंने तो सोचा था किसी को पैसे मिल जाएंगे तो वेे अपना काम चला लेंगे। उक्त युवक मेरे सभी दस्तावेज व बैंक की पास बुक भी ले गए।
विज्ञापन

-कुलविन्द्र कौर, कपड़ा विक्रेता
कोट्स
--------------
जंडवाला-जटान के लोग शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने अपने साथ 88 हजार रुपये की ठगी होने की बात कही है। लोगों के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज महेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी (ओढां)
फोटो दस : पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें