मोटरसाइकिल से गिरने से एक घायल
ऐलनाबाद। शहर के ममेरा रोड पर स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार बलजीत सिंह को गंभीर चोटें लगी। जिसे ऐलनाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के लिए रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी झंडा खुर्द (पंजाब) अपनी पत्नी व एक बच्चे के साथ अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरसा से ऐलनाबाद की तरफ आ रहा था कि गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के पास उसे अचानक चक्कर आ गया। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इस हादसे में उसकी पत्नी व बच्चा बाल-बाल बच गए। ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सिरसा के लिए रेफर कर दिया।