फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबने से एक वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोहड़ में डूबने से एक वृद्ध की मौत
विज्ञापन

रोड़ी । गांव पंजवाला के जोहड़ में एक व्यक्ति की डूबने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार गांव भीवां निवासी 70 वर्षीय गुरचरण सिंह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार को गांव खेल प्रतियोगिता के आयोजन के कारण वह कबड्डी का मैच देखने के लिए गया था। शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह पंजवाला के ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को जोहड़ में डूबा हुआ देखा। ग्रामीणों ने रोड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां शव की पहचान भीवां निवासी गुरचरण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें