40 किलोग्राम लाहन सहित तस्कर काबू
कालांवाली। सिंघपुरा चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 40 किलो लाहन के साथ काबू किया है। व्यक्ति की पहचान सिंघपुरा निवासी जसकरण सिंह के रूप में हुई है। सिंघपुरा चौकी प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जसकरण सिंह अवैध शराब का धंधा करता है जिस पर पुलिस ने उसके पशु बाड़े में छापामार कर वहां से 40 किलो लाहन बरामद किया। पुलिस ने जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।