अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ तस्करी और अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 17 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद की है। उनके खिलाफ मादक पदार्थ और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किए हैं।
सीआईए स्टाफ सिरसा के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने बस स्टैंड डिंग रोड क्षेत्र से एक युवक को 12 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। युवक की पहचान कमल उर्फ भीमा निवासी कीर्तिनगर सिरसा के रूप में हुई है।
वहीं सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान सुभाष चंद उर्फ राजा निवासी एकता नगर मंडी डबवाली को तीन ग्राम हेरोइन के साथ गोल बाजार मंडी डबवाली क्षेत्र से काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति सुभाष से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत शहर डबवाली थाना में केस दर्ज किया है।
उधर, कालांवाली थाना पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को काबू कर उनके कब्जा से दो ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने कार व हेरोइन को कब्जे में लेकर तीनों लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में केस दर्ज किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान हनुमान निवासी गांव ढाबा राजस्थान, दलविंद्र सिंह व गुरविंद्र सिंह निवासी पंजवा जिला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है।
वहीं सीआईए स्टाफ डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति प्यारा सिंह निवासी हस्सू को 32 बोर के एक अवैध पिस्तौल के साथ गांव हस्सू क्षेत्र से काबू किया। सीआईए स्टॉफ डबवाली पुलिस ने एक अन्य मामले में गगनदीप व जीवन सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासीगण सुखचैन को काबू कर 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
मादक पदार्थ और शस्त्र अधिनियम में सात गिरफ्तार
17.70 ग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद