मारपीट और धोखाधड़ी का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
ऐलनाबाद। थाना पुलिस ने एसडीजेएम अदालत की ओर से मारपीट और धोखाधड़ी के मामले में भगोड़े घोषित आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया है। विशाल उर्फ बालिया को अदालत की ओर से तीन दिसंबर 2018 को भगोड़ा घोषित किया गया था। बता दें कि स्थानीय अदालत में विशाल पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व धोखाधड़ी करने का मामला चल रहा है। अदालत से जमानत लेकर बाहर आने के बाद कोर्ट में हाजरी न लगाने की एवज में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल उर्फ बलिया निवासी वार्ड नंबर 12 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। उसे गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय टीबी अड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया है। विशाल उर्फ बलिया एक धोखाधड़ी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था वह निर्धारित समय पर जेल नहीं पहुंचा। सीनियर डिविजन जूडीशियल मजिस्ट्रेट दुष्यंत चौधरी की अदालत ने उसे 3 दिसंबर 2018 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था । अदालत के आदेश की अवहेलना करने के दोष में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।