ट्रक की चपेेट में आने से बाइक सवार घायल
ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर ओढां बस अड्डे के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। उसे ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे सिरसा रैफर कर दिया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी पवन कुमार ने मौके का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार गांव संघा निवासी नरेश कुमार बाइक पर डबवाली से गांव लौट रहा था। ओढां में बस अड्डे के सामने एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। घायल की पत्नी पालो कौर ने बताया कि उसका डबवाली से उसका पति बाइक पर और वह पीछे बस में गांव के लिए आ रही थी।