फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती झोटे को मशाल से जलाया, आरोपी बोले गलती हो गई, ग्रामीण बोले हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती झोटे को मशाल से जलाया, आरोपी बोले गलती हो गई, ग्रामीण ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

ओढां। गांव शेखुपूरिया में गांव के दो युवकों ने पंचायती झोटे को मशाल से आग लगा दी। घटना के बाद लोगों ने झोटे को मुक्त करवाते हुए पशु चिकित्सालय पहुुंचाया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी रामचंद्र को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आजाद युवा क्लब के उपाध्यक्ष सुभाष ढाका ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहा था कि गांव में रहने वाला युवक रामचन्द्र व मांगू राम दोनों मशाल लेकर झोटे को दाग रहे थे। जब उसने उक्त लोगों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने अपनी गलती मानने की वजाए उल्टा उसे भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। सूचना पाकर गांव से काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और झोटे को झुलसी अवस्था में पशु अस्पताल में ले आए। जहां वीएलडीए बलदेव सिंह ने झोटे का उपचार किया। सूचना मिलने पर कर्मगढ़ के वेटरनरी सर्जन कुलभूषण वधवा ने भी मौके पर पहुंचकर झुलसे पशु के बारे में जानकारी लेते हुुए वीएलडीए को उचित निर्देश दिए। इस घटना के बाद लोग गांव की चौपाल मेें एकत्रित हो गए। आरोपी पक्ष भी चौपाल में पहुंच गया। ग्रामीणों ने आरोपियों का विरोध किया तो दोनों पक्षों एक बार माहौल गर्म हो गया। आरोपी पक्ष ने कहा कि झोटा बार-बार उनके पशु बेड़े में आकर उन्हें परेशान करता था। आरोपी पक्ष ने इस कृत्य के लिए क्षमा याचना करते हुए ग्रामीणों से कहा कि उनसे गलती हुई है। वे झुलसे हुए झोटे का इलाज करवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन ग्रामीणों ने यह कहकर इंकार कर दिया कि उन्होंने जान-बूझकर एक बेजुबान पशु पर अत्याचार किया है। इसलिए मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। लोगों ने मुख्य आरोपी रामचन्द्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि उसने एक बेजुबान जानवर पर अत्याचार किया है। पुलिस ने गोशाला में पहुंचकर झुलसे झोटे बारे जानकारी लेते हुए लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
------------
ग्रामीणों की शिकायत पर हमने गांव में जाकर झुलसे पशु को देखा। लोगों के ब्यान दर्ज किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सुशील कुमार, एसआई (बडागुढ़ा)
कोट्स
झोटे के टांगों के नीचे पिछला कुछ हिस्सा जला हुआ है। हमने पशु को उपचार दे दिया गया है। जिसके बाद ग्रामीण उसे गोशाला में ले गए। मैंने वीएलडीए को उचित निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मैं अगले कुछ दिनों तक स्वयं गांव में जाकर उपचार करूंगा। उपचार में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
डॉ. कुलभूषण वधवा, वेटरनरी सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें